घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES), 2023-24 {HOUSEHOLD CONSUMPTION EXPENDITURE SURVEY (HCES), 2023-24} | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES), 2023-24 {HOUSEHOLD CONSUMPTION EXPENDITURE SURVEY (HCES), 2023-24}

05 Mar 2025
15 min

सुर्ख़ियों में क्यों?

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (National Sample Survey Office: NSSO) ने घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES) के नतीजे जारी किए।

अन्य संबंधित तथ्य 

  • कोविड-19 महामारी के बाद स्थिति सामान्य होने पर केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 2022-23 और 2023-24 के दौरान घरेलू उपभोग व्यय पर लगातार दो सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया था।
  • इस विषय पर दूसरे सर्वेक्षण का फील्ड-वर्क पूरे देश में अगस्त 2023 से जुलाई 2024 के दौरान किया गया।

HCES के महत्वपूर्ण निष्कर्ष: 2023-24

  • औसत मासिक प्रति व्यक्ति व्यय (Monthly Per Capita Expenditure: MPCE):
    • ग्रामीण: 4,122 रुपये (सरकारी कार्यक्रमों के तहत प्राप्त मुफ्त मदों का मूल्य जोड़ने पर 4,247 रुपये)
    • शहरी: 6,996 रुपये (सरकारी कार्यक्रमों के तहत प्राप्त मुफ्त मदों का मूल्य जोड़ने पर 7,078 रुपये)
  • MPCE में वृद्धि: 2022-23 में ग्रामीण क्षेत्रों में 9% और शहरी क्षेत्रों में 8% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • शहरी-ग्रामीण अंतराल: यह 2011-12 में 84% था, जो 2023-24 में घटकर 70% हो गया। इससे ग्रामीण उपभोग में वृद्धि का संकेत मिलता है।
  • गैर-खाद्य मदों पर बढ़ता व्यय: गैर-खाद्य मदें कुल व्यय का प्रमुख हिस्सा (ग्रामीण: 53%, शहरी: 60%) बन गई है। परिवहन, वस्त्र आदि पर व्यय में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
    • औसत मासिक व्यय में खाद्य-पदार्थों की हिस्सेदारी घटी है।
  • उपभोग असमानता: गिनी गुणांक घटकर ग्रामीण क्षेत्रों में 0.237 और शहरी क्षेत्रों में 0.284 हो गया है। यह आय असमानता में कमी को दर्शाता है।
    • गिनी गुणांक परिवारों के बीच आय असमानता को मापता है। इसका मान 0 (पूर्ण समानता) से 1 (पूर्ण असमानता) के बीच होता है।
  • राज्यों के बीच असमानता: औसत मासिक प्रति व्यक्ति व्यय सबसे अधिक सिक्किम में तथा सबसे कम छत्तीसगढ़ में दर्ज किया गया। 
  • मुद्रास्फीति मापन पर प्रभाव: गैर-खाद्य व्यय का बढ़ना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की संरचना को प्रभावित कर सकता है। इससे मुद्रास्फीति के आकलन में परिवर्तन आ सकता है।

घरेलू उपभोग सर्वेक्षण व्यय (HCES) के बारे में

  • उद्देश्य: घरेलू उपभोग और व्यय पैटर्न पर विस्तृत डेटा एकत्र करना, जो देश में जीवन स्तर और कल्याण या खुशहाली का विश्लेषण करने के लिए आवश्यक है। 
  • सर्वेक्षण का आयोजन: इसे राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) द्वारा नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है।
    • प्रारंभ में (1950-51 से) इसे हर वर्ष आयोजित किया जाता था। हालांकि, 26वें चक्र से यह लगभग प्रत्येक 5 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाने लगा। (2017-18 का सर्वेक्षण 'डेटा गुणवत्ता' में कुछ खामियों के कारण सरकार द्वारा खारिज कर दिया गया था।) 
  • HCES के मुख्य उद्देश्य:
    • उपभोग पैटर्न को समझना: यह सर्वेक्षण घरेलू (पारिवारिक) स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की खपत पर डेटा एकत्र करता है। इससे परिवार के जीवन और कल्याण के स्तर पता चलता है।
    • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक: यह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के लिए भारांश तैयार करने में सहायक होता है, जो आर्थिक विश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण है।
    • आर्थिक संकेतक: यह सर्वेक्षण GDP और CPI जैसे व्यापक आर्थिक संकेतकों के आधार वर्ष को संशोधित करने के लिए आवश्यक डेटा प्रदान करता है।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 28 दिसंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 28 दिसंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features