हाल ही में, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने चिल्ड्रन इन इंडिया, 2025 रिपोर्ट का चौथा अंक जारी किया।
- यह रिपोर्ट बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, संरक्षण आदि पर विवरण प्रदान करती है, ताकि बच्चों के अधिकारों और कल्याण में सुधार के लिए साक्ष्य-आधारित नीतियों को निर्देशित किया जा सके।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
- शिशु मृत्यु दर (IMR): 2011 की 44 से घटकर 2023 में 25 हो गई।
- शिशु मृत्यु दर (IMR): प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर एक वर्ष से कम आयु के बच्चों की होने वाली मृत्यु की संख्या।
- 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (U5MR): 2022 की 30 से घटकर 2023 में 29 हो गई।
- 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर (U5MR): यह किसी वर्ष विशेष या अवधि में जन्म लेने वाले प्रति 1000 बच्चों की 5 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु की संभावना को दर्शाती है।
- जन्म दर: 2023 में प्रति 1,000 जनसंख्या पर घटकर 18.4 हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 20.3, जबकि शहरी क्षेत्रों में 14.9 है।
- स्कूल छोड़ने (Dropout) की दर (2022-23 से 2024-25):
- प्रारंभिक (प्रिपरेटरी) चरण: 8.7% से घटकर 2.3% हो गई।
- मिडिल स्तर: 8.1% से घटकर 3.5% हो गई।
- माध्यमिक स्तर: 13.8% से घटकर 8.2% हो गई।
- बाल विवाह (20-24 वर्ष की आयु की महिलाओं का 18 वर्ष से पहले विवाह): बाल विवाह की दर 2015-16 की 26.8% से घटकर 2019-21 में 23.3% हो गई।
- बच्चों को गोद लेने के आंकड़े: गोद लिए गए कुल बच्चों की संख्या 3,927 (2017-18) से बढ़कर 4,515 (2024-25) हो गई।
- देश में रहने वाले लोगों द्वारा गोद लिए गए बच्चों की संख्या: 4,155; विदेश में रहने वाले लोगों द्वारा भारत में गोद लिए गए कुल बच्चों की संख्या: 360-653 प्रतिवर्ष है।
- लैंगिक समानता सूचकांक (GPI): 2024-25 में शिक्षा के सभी स्तरों पर लैंगिक समानता हासिल की गई है।