सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 13 Feb 2025

    4 min read

    महर्षि दयानंद सरस्वती (1824 से 1883)

    • महर्षि दयानंद सरस्वती को उनकी जयंती पर पूरे देश में याद किया गया। 
    • उनका जन्म काठियावाड़ (गुजरात) में हुआ था।

    प्रमुख योगदान:

    • धार्मिक सुधार: उन्होंने 1875 में बंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। वे मूर्ति पूजा और कर्मकांड के खिलाफ थे।
    • सामाजिक सुधार: उन्होंने जाति व्यवस्था का विरोध किया था और अस्पृश्यता को अमानवीय बताया था। 
    • महिला सशक्तीकरण: वे महिला शिक्षा के समर्थक थे। उन्होंने भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी बुरी प्रथाओं का विरोध किया था। उन्होंने विधवा विवाह का समर्थन किया था। 
    • साहित्यिक कृतियां: सत्यार्थ प्रकाश, वेद भाष्य भूमिका, संस्कार विधि आदि।
    • मूल्य: राष्ट्रवाद, विश्व बन्धुत्व, मानवतावाद आदि।
    • Tags :
    • दयानंद सरस्वती
    • आर्य समाज
    • सत्यार्थ प्रकाश
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features