सुर्ख़ियों में क्यों?
हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (National Health Account: NHA) अनुमान जारी किए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) अनुमानों के बारे में
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा 2013-14 से हर साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) अनुमान जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि भारत में NHA का विचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2002 में प्रस्तुत किया गया था।
- NHA भारत की स्वास्थ्य प्रणाली के भीतर वित्तीय प्रवाह का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। इसमें बताया गया है कि:
- विविध स्रोतों से धन कैसे एकत्र किया जाता है;
- उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कैसे खर्च किया जाता है; और
- स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कैसे किया जाता है।
- NHA अनुमान भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा दिशा-निर्देश, 2016 के फ्रेमवर्क के भीतर तैयार किए गए हैं। ये अनुमान स्वास्थ्य लेखा प्रणाली, 2011 का उपयोग करके तैयार किए गए हैं।
- NHA अनुमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा तकनीकी सचिवालय (National Health Accounts Technical Secretariat: NHATS) ने भारत के लिए NHA संचालन समिति और NHA विशेषज्ञ समूह के निरंतर मार्गदर्शन तथा सहयोग से तैयार किए हैं।
स्वास्थ्य लेखा प्रणाली (System of Health Accounts: SHA), 2011 के बारे में
|
भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) अनुमानों के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
स्वास्थ्य संकेतक | (2017-18 के बाद से) 2021-22 में प्रवृत्ति |
विवरण |
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और प्रति व्यक्ति आय के प्रतिशत के रूप में कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) |
|
|
कुल स्वास्थ्य व्यय के प्रतिशत के रूप में सरकारी स्वास्थ्य व्यय (GHE)
| यह 40.8% से बढ़कर 48% हो गया। |
|
कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में वर्तमान स्वास्थ्य व्यय (CHE) | यह 88.5% से घटकर 87.3% हो गया है। |
|
कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में स्वास्थ्य देखभाल पर अपनी जेब से होने वाला खर्च (OOPE) | यह 64.2% से घटकर 48.8% हो गया है। |
|
कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में स्वास्थ्य पर सामाजिक सुरक्षा व्यय (SSE) | यह 9% से घटकर 8.7% हो गया है। |
|
कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में निजी स्वास्थ्य बीमा व्यय (PHIE) | यह 5.8% से बढ़कर 7.4% हो गया है। |
|
कुल स्वास्थ्य व्यय के प्रतिशत के रूप में स्वास्थ्य के लिए बाह्य/दाता अनुदान (External/Donor Funding for Health) | यह 0.5% से बढ़कर 1.1% हो गया। |
|
निष्कर्ष
स्वास्थ्य सेवा में चल रहे मौजूदा सुधार सभी नागरिकों के लिए एक स्वस्थ व अधिक न्यायसंगत भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे। स्वास्थ्य सेवा पर की गई व्यय वृद्धि स्वास्थ्य सेवा की अवसंरचना को मजबूत करने, जांच और उपचार सुविधाओं का विस्तार करने और भविष्य में कोविड-19 जैसी महामारियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।