Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

केंद्र सरकार ने पहली बार पोटाश और हैलाइट खनन ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामी की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

केंद्र सरकार ने पहली बार पोटाश और हैलाइट खनन ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामी की

Posted 28 May 2025

11 min read

भारत ने क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी के पांचवें दौर में 15 में से 10 क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामी की।

  • यह नीलामी एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुई, क्योंकि इसमें पहली बार पोटाश और हैलाइट के खनन ब्लॉक्स की नीलामी सफल रही है। इससे उर्वरक आयात को कम करने और कृषि में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
    • राजस्थान के झंडावली-सतीपुरा और जोरकियान-सतीपुरा-खुंजा संयुक्त पोटाश एवं हैलाइट ब्लॉक्स में खनन कार्य शुरू होगा।
  • यह राजस्थान में पहली बार किसी स्ट्रेटेजिक और क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक की सफल नीलामी थी।  

पोटाश के बारे में

  • परिभाषा: पोटाश उन अलग-अलग अकार्बनिक यौगिकों का दिया गया सामान्य नाम है, जिनमें जल में घुलनशील रूप में पोटेशियम उपस्थित होता है।
    • यह मुख्य रूप से पोटेशियम कार्बोनेट और पोटेशियम (K) लवणों का एक अशुद्ध संयोजन है
  • मुख्य अयस्क: सिल्विनाइट (सिल्वाइट-KCl) और हैलाइट (NaCl) का मिश्रण)।
  • प्राप्ति स्थल: अधिकांश भंडार (91%) राजस्थान के नागौर जिले में है। इसके बाद मध्य प्रदेश के पन्ना जिले (5%) तथा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चित्रकूट जिलों (4%) का नाम आता है। 
  • आयात: इंडियन मिनरल ईयर-बुक 2022 के अनुसार भारत अपनी पोटाश की 100% आवश्यकता आयात के माध्यम से पूरी करता है। 
  • उपयोग:
    • कृषि: उर्वरक के रूप में पोटाश फसल की उपज, रोग प्रतिरोधक क्षमता, संरचना, रंग, पोषक तत्व मूल्य और स्वाद में सुधार करता है।
    • जल शुद्धिकरण: पोटाश फिटकरी जल की कठोरता को दूर करती है। साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं।
    • अन्य उपयोग: कांच, सिरेमिक, साबुन व डिटर्जेंट, डाई, सिंथेटिक रबड़, रसायनों के निर्माण आदि में।
      • पोटेशियम नाइट्रेट का उपयोग विस्फोटक निर्माण में किया जाता है। 

हैलाइट के बारे में:

  • हैलाइट को आमतौर पर टेबल साल्ट या रॉक साल्ट के रूप में जाना जाता है। यह सोडियम क्लोराइड (NaCl) से बना होता है।
    • यह अवसादी खनिज है, जो आमतौर पर शुष्क जलवायु में बनता है तथा जहां समुद्र का जल वाष्पित हो जाता है।
  • उपयोग: 
    • सड़क सुरक्षा में: ठंड के मौसम में डी-आइसर के रूप में;
    • रासायनिक उद्योग में: सोडियम हाइड्रॉक्साइड, सोडा ऐश, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, क्लोरीन और धात्विक सोडियम के निर्माण में;
    • जल शोधन (सॉफ्टनिंग) में भी उपयोग होता है। 
  • Tags :
  • हैलाइट खनन ब्लॉक्स
  • क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक्स
  • पोटेशियम कार्बोनेट
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started