Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards)

Posted 04 Sep 2025

Updated 12 Sep 2025

1 min read

सुर्ख़ियों में क्यों?

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति ने 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी।

वीरता पुरस्कारों के बारे में:

  • उद्देश्य: युद्धकाल और शांति काल दोनों में बहादुरी, वीरता या आत्म-बलिदान का प्रदर्शन करने के लिए दिए जाते है।
  • पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं।
  • मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों और केंद्रीय गृह मंत्रालय से वीरता पुरस्कारों के लिए साल में दो बार सिफारिशें आमंत्रित करता है।
  • घोषणा: इन पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार - पहली गणतंत्र दिवस पर और फिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाती है।
  • वीरता पुरस्कारों का इतिहास:
    • परम वीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र: ये पुरस्कार 26 जनवरी, 1950 को स्थापित किए गए थे, हालांकि ये 15 अगस्त, 1947 से प्रभावी हो गए थे।
    • अशोक चक्र वर्ग I, अशोक चक्र वर्ग II और अशोक चक्र वर्ग III: इनकी स्थापना 1952 में हुई थी और इनका प्रभाव भी 15 अगस्त, 1947 से ही शुरू हुआ।
      • नाम बदला गया: अशोक चक्र वर्ग I, अशोक चक्र वर्ग II और अशोक चक्र वर्ग III का नाम जनवरी 1967 में क्रमशः अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र कर दिया गया।
  • लाभ: पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को मासिक मौद्रिक भत्ता, यात्रा रियायतें और अन्य लाभ मिलते हैं।

वीरता पुरस्कारों के प्रकार, मानदंड और लाभ:

श्रेणी

नाम

विशेषताएं

पात्रता

युद्धकाल

(शत्रु की उपस्थिति में भूमि, समुद्र या वायु में वीरतापूर्ण कार्य के लिए)

परम वीर चक्र

भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान, ब्रिटिश विक्टोरिया क्रॉस, अमेरिकी मेडल ऑफ ऑनर, या फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर के समान है।

नौसेना, थल सेना, वायु सेना, रिजर्व, और प्रादेशिक बलों के सभी रैंक, जिसमें उनके निर्देशन में सेवा करने वाले चिकित्सा और नर्सिंग कर्मचारी, और और उनके निर्देशन में कार्यरत नागरिक शामिल हैं।

महावीर चक्र

भारत का दूसरा सर्वोच्च सैन्य सम्मान।

वीर चक्र

भारत का तीसरा सर्वोच्च सैन्य सम्मान।

शांतिकाल

(युद्ध के मैदान से दूर वीरता, साहसी कार्रवाई या आत्म-बलिदान के लिए दिया जाता है)

अशोक चक्र

शांतिकाल में परम वीर चक्र के समकक्ष।

सशस्त्र बलों, रिजर्व और प्रादेशिक बलों, नर्सिंग सेवाओं, पुलिस, केंद्रीय अर्ध-सैन्य बलों, रेलवे सुरक्षा बल, और सिविलियन सिटीजंस के सभी रैंक

कीर्ति चक्र

शांतिकाल में महावीर चक्र के समकक्ष।

शौर्य चक्र

शांतिकाल में वीर चक्र के समकक्ष।

अन्य विशिष्ट सेवा पदक

  • परम विशिष्ट सेवा पदक: यह अत्यंत असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • अति विशिष्ट सेवा पदक: यह असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • विशिष्ट सेवा पदक: यह उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक: यह युद्ध/ संघर्ष/ शत्रुता के दौरान अत्यंत असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • उत्तम युद्ध सेवा पदक: यह युद्ध/ संघर्ष/ शत्रुता के दौरान असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • युद्ध सेवा पदक: यह युद्ध/ संघर्ष/ शत्रुता के दौरान उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • सेना/ नौसेना/ वायु सेना पदक: यह दोनों तरह के कार्यों के लिए दिया जाता है, यानी साहसिक कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए।
  • Tags :
  • Gallantry Awards
  • Distinguished Service Award
Download Current Article
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started