सोहराई पेंटिंग (Sohrai painting) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

संक्षिप्त समाचार

Posted 26 Dec 2024

5 min read

सोहराई पेंटिंग (Sohrai painting)

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के कजान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सोहराई पेंटिंग उपहार में दी।

सोहराई पेंटिंग के बारे में

  • यह मुख्य रूप से भित्ति चित्रकला का रूप है। यह कला झारखंड के हजारीबाग जिले में प्रचलित है। 
  • सोहराई पेंटिंग मुख्य रूप से सोहराई त्यौहार के दौरान बनाई जाती है। इस अवसर पर स्थानीय आदिवासी महिलाएं अपने मिट्टी के घरों की दीवारों पर सुंदर चित्र बनाती हैं। 

विशेषताएं:

  • चित्र बनाने में प्राकृतिक रंगद्रव्य और सरल उपकरणों का उपयोग किया जाता है।
  • कलाकार जटिल डिजाइन बनाने के लिए ब्रश के रूप में अक्सर टहनियों, चावल की भूसी या अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।
  • सोहराई पेंटिंग में जानवरोंपक्षियों, और प्रकृति का चित्रण होता है। ये चित्र जनजातीय संस्कृति में कृषि जीवन शैली और वन्य जीवन के प्रति श्रद्धा का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
  • सोहराई-खोवर पेंटिंग्स को भौगोलिक संकेतक (जी.आई.) टैग भी मिल चुका है।
  • Tags :
  • भौगोलिक संकेतक
  • सोहराई पेंटिंग
Download Current Article
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started