भारत-स्पेन संबंध (INDIA-SPAIN RELATIONS) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत-स्पेन संबंध (INDIA-SPAIN RELATIONS)

26 Dec 2024
17 min

सुर्ख़ियों में क्यों?

हाल ही में, प्रेसिडेंट ऑफ द गवर्नमेंट ऑफ स्पेन एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर आए थे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और स्पेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना था। 

प्रेसिडेंट ऑफ द गवर्नमेंट ऑफ स्पेन की भारत यात्रा के मुख्य आउटकम

  • रक्षा विनिर्माण: भारत के प्रधान मंत्री और प्रेसिडेंट ऑफ द गवर्नमेंट ऑफ स्पेन ने वडोदरा में C295 एयरक्राफ्ट फाइनल असेंबली लाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसे एयरबस स्पेन के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा स्थापित किया गया है। 
    • दोनों पक्षों के मध्य हुए समझौते के तहत, 40 विमानों का निर्माण भारत के वडोदरा में किया जाएगा। शेष 16 विमानों को स्पेन से अगस्त 2025 तक भारत में पहुंचा दिया जाएगा।
    • वडोदरा स्थित विनिर्माण सुविधा भारत को एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में स्थापित करने की क्षमता रखती है। यह न केवल घरेलू मांग को पूरा करेगी बल्कि विदेशों में विमानों का निर्यात भी करेगी।
  • निवेश की सुविधा प्रदान करना: दोनों देशों में आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) तथा स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश महानिदेशालय में फास्ट ट्रैक तंत्र का गठन किया जाएगा।
  • वाणिज्य दूतावास का विस्तार करना: बेंगलुरु में स्पेनिश वाणिज्य दूतावास की स्थापना तथा बार्सिलोना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के संचालन की घोषणा की गई।
  • सांस्कृतिक सहयोग: 
    • 2024-2028 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू किया गया है। 
    • 2026 को भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और AI वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। 
    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ वालाडोलिड में हिंदी और इंडियन स्टडीज के लिए एक नई पीठ की स्थापना की जाएगी।

भारत-स्पेन द्विपक्षीय संबंध

  • कूटनीतिक संबंध: भारत और स्पेन के बीच 1956 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे। साथ ही, एसोसिएशन फॉर पीस, ग्रोथ एंड इनोवेशन (APCI) के तहत 2017 से सुरक्षा, डिफेंस और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग गहरा हुआ है।
    • यूरोप के साथ भारत के सामरिक संबंधों को बढ़ाने में स्पेन यूरोपीय संघ का एक प्रमुख देश है।
  • बहुपक्षीय सहयोग: स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्थाओं में भारत की सदस्यता का समर्थन करता रहा है, उदाहरण के लिए- मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) की सदस्यता के समय स्पेन का समर्थन।
  • व्यापार और आर्थिक संबंध:
    • स्पेन यूरोप में भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है। 2023 में भारत और स्पेन का द्विपक्षीय व्यापार 9.9 बिलियन डॉलर का था।
    • स्पेन, भारत में 16वां सबसे बड़ा निवेशक है। अप्रैल, 2000 से जून, 2024 तक भारत में स्पेन का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 4.2 बिलियन डॉलर का था। इसके अलावा, 280 से अधिक स्पेनिश कंपनियां भारत में कार्यरत हैं।
      • भारतीय कंपनियों ने स्पेन में मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सर्विसेज, फार्मास्यूटिकल्स और लॉजिस्टिक क्षेत्रकों में 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
  • डिफेंस और सुरक्षा सहयोग: वर्ष 2020 में भारत और स्पेन के बीच अगली पीढ़ी के नौसैनिक जहाजों के संयुक्त विकास के लिए एक समझौता हुआ था।
    • 2023 के यूरोपीय संघ-भारत संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में स्पेन ने भी भाग लिया था। इसके अतिरिक्त, दोनों देशों के बीच पैसेज अभ्यास (PASSEX) का भी आयोजन होता है।
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान: स्पेन में लगभग 75,000 भारतीय रहते हैं। इसके अलावा, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) स्पेन में योग और शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा भी देती है।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features