भौगोलिक संकेतक (GI) टैग {GEOGRAPHICAL INDICATION (GI) TAG}
गुजरात की पारंपरिक विवाह की साड़ी 'घरचोला' को GI टैग दिया गया है।
- यह साड़ी लाल, मैरून, हरे और पीले जैसे शुभ रंगों में तैयार की जाती है। पारंपरिक रूप से इसे हिंदू और जैन विवाहों के अवसर पर पहना जाता है।
GI टैग के बारे में
- GI एक प्रतीक है, जिसका उपयोग उन उत्पादों पर किया जाता है, जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति होती है तथा इस विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति के कारण उनमें विशिष्ट गुण या प्रतिष्ठा होती है।
- भारत में यह वस्तुओं का भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 के तहत दिया जाता है।
- भौगोलिक संकेतक का पंजीकरण 10 वर्षों की अवधि के लिए वैध होता है, जिसे बाद में नवीनीकृत कराया जा सकता है।
- लाभ: यह विशेष उत्पाद के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, उस उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देता है तथा उत्पाद की गुणवत्ता और विशिष्टता का आश्वासन देता है।
- Tags :
- GI टैग
इंदिरा गांधी पुरस्कार (INDIRA GANDHI PRIZE)
चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
- यह पुरस्कार उन्हें लैंगिक समानता, मानवाधिकार और लोकतंत्र में सुधार के लिए उनके कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा।
इंदिरा गांधी पुरस्कार के बारे में
- यह पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और निरस्त्रीकरण आदि को बढ़ावा देने की दिशा में रचनात्मक प्रयास करते है।
- पुरस्कार के तहत 10 मिलियन रुपये और प्रशस्ति पत्र के साथ एक ट्रॉफी दी जाती है।
- पुरस्कार के लिए प्रस्तावों की जांच और अंतिम चयन इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा नामित एक जूरी द्वारा किया जाता है। यह जूरी 5 से 9 प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलकर बनती है।
- Tags :
- इंदिरा गांधी पुरस्कार
- शांति, निरस्त्रीकरण और विकास
साहित्य अकादमी (SAHITYA AKADEMI)
नागालैंड की लेखिका ईस्टरीन किरे की रचना “स्पिरिट नाइट्स” को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 मिला है।
साहित्य अकादमी के बारे में
- उत्पत्ति: इसका औपचारिक रूप से 1954 में उद्घाटन किया गया था। यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है।
- मंत्रालय: यह संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है।
- भूमिका: अकादमी 24 भाषाओं (22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी व राजस्थानी) में साहित्यिक गतिविधियों का संचालन करती है।
- इसे 'भारत की राष्ट्रीय पत्र अकादमी' के रूप में सम्मानित किया गया है।
- इसके प्रमुख पुरस्कार: साहित्य अकादमी पुरस्कार, भाषा सम्मान आदि।
- Tags :
- साहित्य अकादमी
- साहित्य अकादमी पुरस्कार
- भारत की राष्ट्रीय पत्र अकादमी
- भाषा सम्मान