वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट
यह रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने गैलप, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN-SDSN) और एक स्वतंत्र संपादकीय बोर्ड के साथ मिलकर प्रकाशित की है।
रिपोर्ट के बारे में
- यह रिपोर्ट कैंट्रिल सेल्फ-एंकरिंग स्ट्राइविंग स्केल (कैंट्रिल लैडर) से प्राप्त एक प्रश्न पर आधारित है।
- स्केल का सबसे ऊपरी हिस्सा ‘बहुत खुशहाल जीवन’ का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि स्केल का सबसे नीचे वाला हिस्सा ‘बिल्कुल भी खुशहाल नहीं’ जीवन का प्रतिनिधित्व करता है।
- रैंकिंग के लिए अपनाए गए मापदण्ड:
- प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद,
- सामाजिक समर्थन,
- जन्म के समय स्वस्थ जीवन प्रत्याशा,
- जीवन के विकल्प चुनने की स्वतंत्रता,
- उदारता और
- भ्रष्टाचार की धारणाएं।
- सबसे खुशहाल देश: फिनलैंड (पहला स्थान), इसके बाद डेनमार्क और आइसलैंड का स्थान है।
- भारत का स्थान: 147 देशों में से 118वां स्थान।
- Tags :
- UN-SDSN
- वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट
- कैंट्रिल लैडर
स्वावलंबिनी (SWAVALAMBINI)
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नीति आयोग के सहयोग से स्वावलंबिनी - महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया है।
स्वावलंबिनी–महिला उद्यमिता कार्यक्रम के बारे में
- यह लैंगिक रूप से समावेशी उद्यमिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- उद्देश्य: इस कार्यक्रम का लक्ष्य उच्चतर शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को उद्यमिता के लिए आवश्यक कौशल, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम बनाना है।
- संरचना: इसमें उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम, मार्गदर्शन और फैकल्टी ट्रेनिंग भी शामिल हैं।
- कार्यान्वयन निकाय: राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान।
- प्रभाव: इसका लक्ष्य प्रशिक्षित प्रतिभागियों में से 10% को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे भारत में महिलाओं के नेतृत्व में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- Tags :
- स्वावलंबिनी
- महिला उद्यमिता कार्यक्रम
पीएम-युवा 3.0
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पीएम-युवा 3.0 (यंग, अपकमिंग और वर्सटाइल ऑथर्स) लॉन्च किया।
पीएम-युवा 3.0 के बारे में
- यह लेखक-मेंटरशिप कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य 30 वर्ष से कम उम्र के युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है।
- उद्देश्य: पढ़ने, लिखने और पुस्तक-संस्कृति को बढ़ावा देना तथा भारतीय लेखन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना।
- कार्यान्वयन एजेंसी: नेशनल बुक ट्रस्ट।
- कुल 50 लेखकों का चयन निम्नलिखित विषयों पर आयोजित एक प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा:
- राष्ट्र निर्माण में भारतीय प्रवासियों का योगदान;
- भारतीय ज्ञान परंपरा;
- आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025) आदि।
- चयनित पुस्तकों को NBT द्वारा प्रकाशित किया जाएगा और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवादित किया जाएगा। इससे सांस्कृतिक और साहित्यिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा तथा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत किया जाएगा।
- Tags :
- पीएम-युवा 3.0
- लेखक-मेंटरशिप कार्यक्रम
- नेशनल बुक ट्रस्ट
Articles Sources
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
जिम्बाब्वे की पूर्व तैराक क्रिस्टी कोवेंट्री IOC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
- IOC एक गैर-लाभकारी स्वतंत्र निकाय है, जो ओलंपिक गतिविधियों का प्रबंधन करता है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के बारे में
- मुख्यालय: लॉज़ेन (ओलंपिक राजधानी), स्विट्जरलैंड।
- उत्पत्ति: पेरिस में आयोजित प्रथम ओलंपिक कांग्रेस में स्थापित (1894)।
- विज़न: खेल के माध्यम से एक बेहतर विश्व का निर्माण करना।
- वित्त-पोषण: पूर्णतः निजी तौर पर वित्त-पोषित तथा अपने राजस्व का 90% सभी स्तरों पर खेलों एवं एथलीटों के विकास के लिए वितरित करता है।
- कार्य:
- ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने वाले खेलों और मेजबान शहर के चयन का निर्णय लेना।
- एथलीटों, राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (NOCs) और खेल महासंघों सहित ओलंपिक हितधारकों के बीच सहयोग को सुगम बनाना।
- भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) भारत के NOC के रूप में कार्य करता है।
- Tags :
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
- क्रिस्टी कोवेंट्री