Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

विजय दुर्ग (फोर्ट विलियम) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

संक्षिप्त समाचार

Posted 10 Apr 2025

Updated 14 Apr 2025

5 min read

विजय दुर्ग (फोर्ट विलियम)

हाल ही में, कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया। गौरतलब है कि वर्तमान समय में फोर्ट विलियम में सेना के पूर्वी कमान का मुख्यालय है। 

विजय दुर्ग (फोर्ट विलियम) के बारे में 

  • इसका नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था।
    • इसका विजय दुर्ग नाम महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग तट पर स्थित प्राचीनतम किले के सम्मान में किया गया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल में एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा था।
  • कोलकाता स्थित विजय दुर्ग हुगली नदी के तट पर अवस्थित है।
  • ब्लैक होल त्रासदी 20 जून 1756 को फोर्ट विलियम में हुई थी।
  • बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने एक छोटी सी कोठरी में तकरीबन 146 ब्रिटिश सैनिकों को रात भर के लिए बंद कर दिया। सुबह जब इसे खोला गया तो दम घुटने और अत्यधिक गर्मी कारण अधिकतर सैनिकों की मौत हो चुकी थी। इसे ही ब्लैक होल त्रासदी के नाम से जाना जाता है।
  • Tags :
  • विजय दुर्ग
  • फोर्ट विलियम
  • ब्लैक होल त्रासदी
Download Current Article
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started