करणी माता मंदिर (KARNI MATA TEMPLE) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

संक्षिप्त समाचार

Posted 01 Jul 2025

Updated 24 Jun 2025

23 min read

करणी माता मंदिर (KARNI MATA TEMPLE)

प्रधान मंत्री ने दर्शन करने के उद्देश्य से राजस्थान स्थित करणी माता मंदिर की यात्रा की।

करणी माता मंदिर के बारे में

  • यह मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है।
  • यह करणी माता को समर्पित है, जिन्हें मां दुर्गा का अवतार माना जाता है।
  • स्थापना: इस मंदिर का निर्माण राव जैतसी ने बीकानेर के राजा की मुगल शासक कामरान पर विजय की याद में करवाया था।
  • धार्मिक संप्रदाय: यह मंदिर शाक्त संप्रदाय से संबंधित है।
  • अनोखी विशेषता: यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है जहां हज़ारों चूहे खुलेआम घूमते हैं। 
    • इतनी बड़ी संख्या में चूहों की मौजूदगी के बावजूद यहां कभी प्लेग नहीं फैला।

 

  • Tags :
  • करणी माता मंदिर
  • राव जैतसी
  • शाक्त संप्रदाय

वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards)

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य/ संघ राज्य क्षेत्र पुलिस बल के कार्मिकों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए। 

वीरता पुरस्कारों के बारे में

  • युद्धकालीन पुरस्कार: इसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र शामिल हैं, जिनकी शुरुआत 1950 से हुई थी। 
  • शांतिकालीन पुरस्कार: इनकी शुरुआत 1952 में हुई थी। इसमें अशोक चक्र श्रेणी-I, श्रेणी-II और श्रेणी-III शामिल थे। 1967 में इनका नाम बदलकर क्रमशः अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र कर दिया गया।
  • ये पुरस्कार वर्ष में दो बार घोषित किए जाते हैं: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर।
  • वरीयता क्रम: परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र।
  • पुरस्कार मरणोपरांत भी दिए जा सकते हैं।

 

  • Tags :
  • वीरता पुरस्कार
  • परमवीर चक्र
  • अशोक चक्र
  • महावीर चक्र
  • कीर्ति चक्र
  • शौर्य चक्र

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (MAJOR DHYAN CHAND KHEL RATNA AWARD)

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • यह बैडमिंटन जोड़ी 2023 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की रैंकिंग में नंबर 1 रैंक पर पहुंच गई थी। उन्होंने हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में 

  • नोडल मंत्रालय: युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • उत्पत्ति: यह पुरस्कार 1991-92 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में स्थापित हुआ था, और 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा गया।
    • इसे भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान माना जाता है।
  • उद्देश्य: यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले 4 वर्षों में किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। 
  • पात्रता: इस पुरस्कार के लिए केवल मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किए गए प्रदर्शन पर ही ध्यान दिया जाता है।
  • पुरस्कार: 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार, पदक और सम्मान प्रमाण पत्र।

 

 

  • Tags :
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

पुलित्जर पुरस्कार (PULITZER PRIZE)

2024 में पत्रकारिता के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार पुलित्जर पुरस्कार और द न्यू यॉर्कर ने तीन पुरस्कार जीते।

पुलित्जर पुरस्कार के बारे में

  • यह पुरस्कारों का एक प्रतिष्ठित समूह है। पुलित्जर पुरस्कार हर साल न्यूयॉर्क शहर की कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है।
  • इसकी शुरुआत जोसेफ पुलित्जर ने की थी, जो एक हंगेरियन-अमेरिकन पत्रकार और समाचार प्रकाशक थे। उनकी मृत्यु के बाद 1911 में उनकी संपत्ति का एक हिस्सा कोलंबिया यूनिवर्सिटी को दे दिया गया था।
  • यह पुरस्कार पत्रकारिता, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
  • इसे पहली बार 1917 में प्रदान किया गया था।

 

  • Tags :
  • पुलित्जर पुरस्कार
  • जोसेफ पुलित्जर

मीटर कन्वेंशन (METRE CONVENTION)

उपभोक्ता कार्य विभाग ने मीटर कन्वेंशन की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2025 का आयोजन किया।  

मीटर कन्वेंशन के बारे में

  • उद्भव: मीटर कन्वेंशन पर 20 मई, 1875 को हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 1921 में संशोधित किया गया था।
  • उद्देश्य: कन्वेंशन और इसके परिशिष्ट नियमों (संयुक्त रूप से “मीटर कन्वेंशन” कहा जाता है) का उद्देश्य मीट्रिक प्रणाली का अंतर्राष्ट्रीय एकीकरण और उसमें सुधार सुनिश्चित करना है।
    • इस उद्देश्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय भार और माप ब्यूरो (BIPM) नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना की गई है। यह संगठन पूरे विश्व के लिए मानक मापन प्रणाली का विकास और उसका रखरखाव करता है।
  • कन्वेंशन का महत्व:
    • यह मेट्रोलॉजी (मापन विज्ञान) में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। 
    • वैज्ञानिक अनुसंधान, व्यापार और तकनीकी उपयोगों के लिए माप में वैश्विक एकरूपता सुनिश्चित करता है।
  • सदस्य देश: 64 सदस्य देश और 37 एसोसिएट राष्ट्र इस कन्वेंशन से जुड़े हैं। भारत भी इसका सदस्य है।

 

  • Tags :
  • मीटर कन्वेंशन
  • विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2025
  • अंतर्राष्ट्रीय भार और माप ब्यूरो (BIPM)
Download Current Article
Subscribe for Premium Features