मनकीडिया जनजाति (Mankidia Tribes)
ओडिशा के मनकीडिया लोगों को अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत औपचारिक रूप से अधिवास अधिकार प्रदान किए गए हैं।
मनकीडिया जनजाति के बारे में
- यह 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) में से एक है।
- यह बिरहोर जनजाति का एक अर्ध-घुमंतू वर्ग है।
- यह समुदाय बंदरों को पकड़ने तथा छोटे पक्षियों एवं जीवों को जाल में फंसाने की अपनी कुशलता के लिए प्रसिद्ध है।
- यह जनजाति पत्तों से बनी गुम्बदाकार झोपड़ियों में रहती है, जिन्हें 'कुंभ' कहा जाता है।
- ये अपनी स्वयं की एक ऐसी भाषा बोलते हैं, जो ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा समूह की मुंडा शाखा से संबंधित है।
- Tags :
- Mankidia Tribes
- Scheduled Tribes
अनुभव पुरस्कार (Anubhav Awards)
7वां अनुभव पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
अनुभव पुरस्कार के बारे में
- यह पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।
- यह अनुभव लेखन, अर्थात सेवानिवृत्त होने वाले/ सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों/ पेंशनभोगियों द्वारा ‘अनुभव पोर्टल’ पर अनुभवों के साझाकरण पर आधारित है।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा साझा किए गए अनुभवों के आधार पर भविष्य में सुशासन और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है।
- Tags :
- Anubhav Awards
FIDE शतरंज ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad)
हाल ही में, भारत की शतरंज टीम ने 45वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता।
45वें FIDE शतरंज ओलंपियाड के बारे में
- आयोजन: इसका आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में किया गया था।
- 44वां शतरंज ओलंपियाड पहली बार भारत (चेन्नई) में आयोजित हुआ था।
- इस प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी में विजेता टीम के लिए ट्रॉफी हैमिल्टन-रसेल कप है।
- महिला श्रेणी में विजेता टीम के लिए ट्रॉफी वेरा मेनचिक कप है।
FIDE के बारे में
- यह शतरंज के खेल का शासी निकाय है। यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को शासित करता है।
- इसका गठन एक गैर-सरकारी संस्था के रूप में किया गया था। इसे 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एक वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी थी।
- Tags :
- FIDE Chess Olympiad